Anand petition, and notice MPs RO-highcourt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनंद की याचिका पर सांसदों और आरओ को नोटिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 8:44 PM (IST)
आनंद की याचिका पर सांसदों और आरओ को नोटिस
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यसभा चुनावों में हुई इंक कंट्रोवर्सी के मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर के आनंद की चुनावी याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्यसभा सदस्य चौधरी बिरेंदर सिंह, सुभाष चंद्रा एवं राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर आर के नांदल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है | मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 6 अक्तूबर निर्धारित की है | आपको बता दे कि इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर के आनंद ने 11 जून को प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव को चुनौती देते हुए चुनाव रद्द करने और फिर से चुनाव करवाने की मांग संबंधी एक याचिका पिछले दिनों पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की थी | याचिका में कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया में उनके प्रतिद्वंदी को जिताने के लिए साजिश रची गई। इस साजिश के तहत जिस पेन से वोट दिया जाना था वह पेन ही बदल दिया गया। इसके बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और साथ ही चुनाव आयोग को भी इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। याची का यह भी कहना था कि चुनाव में इस प्रकार की साजिश के चलते ही वह पराजित हुए थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement