An 18-day special campaign was organized, 294 events in the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

18 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान सम्पन्न, जिलाभर में हुए 294 कार्यक्रम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 फ़रवरी 2019 5:08 PM (IST)
18 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान सम्पन्न, जिलाभर में हुए 294 कार्यक्रम
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला कांगड़ा में छेड़ा गया विशेष प्रचार अभियान शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। जिला में 22 जनवरी को आरंभ हुए अभियान के तहत सभी 15 विधान सभा क्षेत्रों में सूचना जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों ने गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया 18 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान के तहत सांस्कृतिक दलों द्वारा जिला में कुल 294 कार्यक्रम किए। कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों, विभिन्न कार्यक्रमों तथा नशा निवारण कार्यक्रम के बारे में भी जागरूक किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement