Amnesty called raids at the headquarters as an attack on civil society Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमनेस्टी ने मुख्यालय पर 'छापे' को सिविल सोसायटी पर हमला बताया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 10:00 PM (IST)
एमनेस्टी ने मुख्यालय पर 'छापे' को सिविल सोसायटी पर हमला बताया
पटेल ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में बने रहने, लैपटॉप बंद करने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। पटेल ने कहा कि एमनेस्टी देश में कानून का शासन और इसके संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। पटेल ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही हमारे कार्य के केंद्र में है। छापे के दौरान मांगे गए अधिकतर दस्तावेज सार्वजनिक हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि ईडी ने हमसे हमारे दो प्रतिष्ठान एमनेस्टी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड(एआईआईपीए) और एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन(एआईआईएफ) के संबंध के बारे में पूछा। पटेल ने कहा कि संगठन की संरचना के बारे में 2014 से जानकरी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement