नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और देश की ताकतवर महिला राजनेताओं में
शुमार जे. जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया।
वह 68 वर्ष की थीं और पिछले करीब 3 माह से अस्पताल में भर्ती थीं। लोगों
के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल में रखा गया है।
तमिलनाडु
की राजनीति में 68 साल की जयललिता के करिश्माई व्यक्तित्व का अंदाजा इसी
बात से भी लगाया जा सकता है कि जब 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की
बाकी राज्यों में आंधी चल रही थी उस दौरान जयललिता की पार्टी को तमिलनाडु
में 39 में 37 सीटों पर जीत मिली थी।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज