Amit Shah reached Chandigarh, did a grand welcome, roadshow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर बूथ पर 15 सदस्य बनाए जाए-अमित शाह

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 5:50 PM (IST)
हर बूथ पर 15 सदस्य बनाए जाए-अमित शाह
चंडीगढ़। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए 95 दिनों की यात्रा पर निकले हैं। इसी के तहत वो शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचें। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर शुरू की गई पार्टी विस्तारक योजना का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए यूनिट का गठन करना ही पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का पहला कत्र्तव्य होना चाहिए। अमित शाह आज यहां पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, पार्षदों, जिला अध्यक्षों, महासचिवों, मोर्चा अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के महासचिवों, मंडल अध्यक्षों, सरपंचों तथा पंचायत प्रतिनिधियों, मार्केट कमेटी निदेशक,विस्तारक योजना के भागीदारों, प्रकल्प तथा विभाग समीतियों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ देश में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एक बूथ पर कम से कम 15 सदस्य बनाने का फैसला करके विस्तारक के रूप में समय दें।
उन्होंने कहा की शहरी क्षेत्र के विस्तारक को एक बूथ पर कम से एक दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में विस्तारक को कम से तीन दिन एक बूथ पर व्यतीत करना चाहिए।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की स्थानीय इकाई को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर चंडीगढ़ यूनिट द्वारा एक पत्रिका निकाली जाए, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ स्थानीय सांसद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा नगर निगम में भाजपा के सत्ता में आने के बाद करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जाए। अमित शाह ने कहा कि यह पत्रिका चंडीगढ़ के प्रत्येक घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की होनी चाहिए।
अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वह पार्टी की विचारधारा के साथ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि यह समय आराम करने का नहीं बल्कि काम करने का है। शाह ने पार्टी नेताओं को कहा कि वह अधिक से अधिक समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनें और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें।
अमित शाह ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा ने अब तक कुल 107 योजनाएं देशभर में लागू की हैं। इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की है। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन ने अमित शाह का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से नगर निगम चुनाव के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे ने चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में जोश भरा था और पार्टी चुनाव जीती थी। ठीक उसी तरह से आज का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान और विस्तारक योजनाओं को पूरे जोश के साथ आगे बढाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, पार्टी महामंत्री डॉ.अनिल जैन, चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ की मेयर आशा जयसवाल,पार्टी महासचिव चंद्रशेखर, मीडिया विंग के प्रभारी रविंद्र पठानिया समेत कई नेता मौजूद थे।

-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement