शाह ने बंगाल में जनता से की अपील, 19 मई को पलट दीजिए ममता का तख्त
khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2019 4:16 PM (IST)
23 मई को जो मतगणना होने वाली है उसके लिए 19 मई को ममता का तख्त पलट
दीजिए। मैं गारंटी देता हूं पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा
हो सके ऐसा माहौल यहां भाजपा की सरकार बनाएगी। बंगाल के इस्लामपुर में ममता
दीदी ने उर्दू के शिक्षक भेज दिए। लोगों ने जब उर्दू में पढऩे का विरोध
किया तो पुलिस भेज दी, पुलिस के अत्याचार से हमारे दो कार्यकर्ताओं की मौत
हो गई। जबकि वो बस ये मांग कर रहे थे कि यहां बंगाली भाषा में पढ़ाई होनी
चाहिए।
अगर बंगाल के अंदर बंगाली भाषा को फिर से प्रस्थापित करना है, तो
आपको कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को जिताना पड़ेगा। बंगाल में ममता
दीदी के राज में एक भी नई फैक्ट्री, नया कारखाना नहीं आया है। यहां सिर्फ
बम बनाने के कारखाने बने हैं।