Amethi: gangrape with 12th class student, 2 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेठी: 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 11:48 AM (IST)
अमेठी: 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में इंटर की छात्रा से गांव के ही दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कटैया गांव निवासी 12वीं की छात्रा बीती रात घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर, बेटी की काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों से उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में बेहोशी की हालत में मिली छात्रा ने होश में आने पर परिजनों को आप बीती बताई। परिजन पीड़ित छात्रा को कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों दीनानाथ और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म का मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement