amended draft of GST will be finalised in council now-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GST का संशोधित मसौदा परिषद में जाएगा

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 5:50 PM (IST)
GST का संशोधित मसौदा परिषद में जाएगा
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुडे तीन कानूनों के संशोधित मसौदे को हितधारकों के सुझावों को शामिल करते हुए सरकार ने शनिवार को जारी कर दिया है। सरकार इस संशोधित मसौदे को 2-3 दिसंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में रखेगी जिसपर परिषद अंतिम फैसला करेगी। राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा, मॉडल जीएसटी कानून, आईजीएसटी कानून, जीएसटी मुआवजा कानून को हमारी वेबसाइट (केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क) पर अपलोड कर दिया गया है। इन कानूनों पर जीएसटी परिषद की 2-3 दिसंबर को होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। राज्य अब आंतरिक रूप से संसोधित मसौदे पर विचार करेंगे, जिसे परिषद की कानून उपसमिति ने अंतिम रूप दिया है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement