Ambulance control rooms for monitoring services-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एम्बुलेंस सेवाओं की मॉनिटरिग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 6:38 PM (IST)
एम्बुलेंस सेवाओं की मॉनिटरिग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
बाड़मेर। प्रदेश में संचालित जीवनवाहिनी- डायल एन एम्बूलेंस सेवा की मॉनिटरिग को और अधिक सुदृढ़ करने एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। एम्बूलेंस सेवा में देरी होने या प्राप्त नही होने पर नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 8764835255, 8764835255 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जीवनवाहिनी के बेडे में शामिल 630 आपातकालीन 108-एम्बुलेंस, 588 जननी एक्सप्रेस एवं सीएचसी स्तर के राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध लगभग 200 बेस एम्बुलेंस सहित कुल 1418 एम्बुलेंस आपातकालीन सेवायें उपलब्ध करवा रही हैं। टोल फ्री नंबर 108 या 104 डायल करने पर इमरजेंसी 108 एम्बूलेंस सेवा, 104 जननी एक्सप्रेस एम्बूलेंस, चिकित्सकीय परामर्श एवं सामान्य चिकित्सकीय स्थिति में बेस एम्बूलेंस की सेवाएं की जा सकती है। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दो आयुष चिकित्सकों को तैनात कर शिकायत प्राप्त होने पर उसके त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बेस एम्बूलेंस के अलावा अन्य सभी सेवायें नि:शुल्क उपलब्ध हैं। सामान्य स्थिति में वृद्धजनों, महिलाओं इत्यादि को चिकित्सा कार्य में लाने-ले जाने के लिए बेस एम्बूलेंस की सुविधा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement