खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी
मौजूद थे। आजम वहां आगामी विधानसभा चुनाव पर आने वाली चुनौतियों पर विचार
रख रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर अयोध्या, मथुरा और काशी
समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। बसपा ने कहा कि आजम खान की इस
टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी को जवाब देना चाहिए कि उनके मंत्री ने किस तरह
महापुरुष पर टिप्पणी की है।