गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भीमराव अंबेडकर को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि सूबे में अंबेडकर की मूर्तियां जिस तरह लगी हीं, वे बसपा के मूलमंत्र को दिखाती हैं। आजम के मुताबिक, पूरे प्रदेश में एक व्यक्ति की प्रतिमा लगी हुई हैं। मूर्ति में इशारा है कि ये जमीन तो मेरी है, वो सामने वाला प्लॉट खाली है, मैं वहां भी जाऊंगा।
कार्यक्रम के दौरान बसपा पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा , ‘पूरे सूबे में एक व्यक्ति की प्रतिमा लगी पड़ी है। वह आगे हाथ का इशारा करके खड़े हैं। मतलब यह है कि जहां मैं खड़ा हूं वह तो मेरी जमीन है ही, सामने का खाली पड़ा प्लॉट भी मेरा है।’ आजम खान ने कहा कि अंबेडकर की मूर्ति से बसपा का मोटी दिखता है। ये लोग तुम्हारे नाम पर सरकार बनाने की बात करते हैं। एक पार्क जो बसपा ने तुम्हारे पूर्वज के नाम से बनाया हो तो बता दो, हम राजनीति छोड़ देंगे।
मुख्यमंत्री अखिलेश भी थे मौजूद