Ambala may be broken again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर से भंग हो सकता है अंबाला नगर निगम

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 11:18 PM (IST)
फिर से भंग हो सकता है अंबाला नगर निगम
अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छुट्टी होने के बावजूद नव निर्मित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही सभी विभागों के अधिकारी हड़बड़ाहट में मौके पर पहुंच गए। अनिल विज अब तक की कार्रवाई से न खुश नजर आए और उन्होंने अधिकारियों को 15-20 दिनों में आपातकालीन विभाग की बिल्डिंग को शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। विज ने कहा कि सारा काम छोड़कर पहले आपातकालीन कक्ष को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाकी साल की बिल्डिंग तैयार करने में अभी एक माह का समय और लग सकता है। स्पाइनल इंजरी केयर सेंटर की जगह अभी कम पड़ रही है। देश में अन्य जगह बने ऐसे सेंटरों की स्ट्डी की जाएगी। फिर से भंग हो सकता है अंबाला नगर निगम केबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि अम्बाला नगर फिर से भंग हो सकता है। क्योंकि अम्बाला में निगम बनने से लोगों को फायदे की जगह नुकसान हुआ है। निगम के वार्ड बड़े होने से पार्षद अपने पूरे वार्ड पर ध्यान नही दे पा रहे है। लिहाजा अगली टर्न में इसे भंग किया जा सकता है। सरकार द्वारा टांगरी नदी पार की नगर निगम में पहले से आ चुकी कई कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए वहां एन.ओ.सी. न देने और रजिस्ट्री न करने का आदेश जारी किया है, जिस पर अनिल विज ने कहा कि ऐसा नहीं है। किसी को अवैध घोषित नहीं किया गया है, बल्कि नदी की नोटिफिकेशन के निर्देश दिए गए है। विज ने कहा कि कुछ लोगों ने नदी के एरिया में ही अपने भवन बना लिए हैं लेकिन बावजूद इसके किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement