Aman Yadav became president in student union elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र संघ चुनाव में नहीं चली पार्टियों की, अध्यक्ष बने अमन यादव

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 6:34 PM (IST)
छात्र संघ चुनाव में नहीं चली पार्टियों की, अध्यक्ष बने अमन यादव
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का परिणाम देर रात आ गया। अध्यक्ष पद पर अमन यादव विजयी हुए तो उपाध्यक्ष पर अखिलदेव त्रिपाठी विजयी हुए। साथ ही लडकियां भी पीछे नहीं रही।महामन्त्री पद पर रिचा चौधरी जीत गयी, अभाविप के एक मात्र प्रत्याशी पुस्तकालय मंत्री दीपक यादव बने। इस चुनाव में मतदाताओं ने जहां दलों के प्रत्याशिओ को नकारा तो निर्दलों को गद्दी पर बैठाया। विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव दस साल बाद होने से छात्रों छात्राओं में उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद था। सबसे पहले देर रात अध्यक्ष का फैसला आया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी प्रत्यासी योगेश्वर पाण्डेय को करीब 12 सौ वोट से हराकर अमन यादव अध्यक्ष बन गए।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement