Alwar: Uncontrolled car falls from expressway, three killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलवर: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, तीन लोगों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2023 3:17 PM (IST)
अलवर: एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, तीन लोगों की मौत
अलवर। सोमवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक अनियंत्रित कार एक्सप्रेस-वे की पुलिया तोड़ कर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक महिला व बालिका सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई और दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिया नंबर 107 पर एक कार एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई है। कार ब्रेजा है इसका नंबर DL-6CS- 5836 है जो पुल के नीचे पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग के सभी को उपचार के बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों की पहचान दिल्ली के प्रगति विहार गली नंबर 6 निवासी निर्मला पाठक उम्र 70 साल, अरुण पाठक उम्र 45 साल और मुस्कान पाठक उम्र 20 साल के रूप में हुई है। इनकी सीएचसी बडौदामेव में दौरान इलाज मौत हो गई। डॉक्टरों ने गौतम पाठक उम्र 16 साल तथा हर्ष पाठक उम्र 20 साल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। कार सवार लोग एक ही परिवार के हैं और सुबह से दिल्ली से जयपुर के लिए निकले और रास्ते मे बड़ा हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement