Alwar: fire in cylinder, four bikes burned -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थड़ी में आग लगने से सिलेंडर फटा, चार बाइक जलकर राख

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 12:21 PM (IST)
थड़ी में आग लगने से सिलेंडर फटा, चार बाइक जलकर राख
अलवर/टपूकड़ा। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में माईक्रोमेक्स कंपनी के सामने एक थड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से थड़ी के अंदर रखे चार सिलेंडरों में से एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आग तेजी से भभक गई और थड़ी के समीप खड़ी चार बाइकों में भी आग लग गई। सिलेंडर फटने के दौरान थड़ी में मौजूद लोग व आसपास बैठे लोग भाग गए। लोगों की सूचना पर खुशखेड़ा से दमकल मौके पर पहुंचीं और लोगों की मदद से फायर इंचार्ज जलसिंह ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक थड़ी सहित पास खड़ी चारों बाइक जलकर राख हो गई। समय रहते दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के कारण थड़ी में रखे तीन सिलेंडर फटने से बच गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement