Alumni share lessons with students at GGS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीजीएस में एलुमनाई ने स्टूडेंट्स के साथ सबक साझा किए

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2023 4:15 PM (IST)
जीजीएस में एलुमनाई  ने स्टूडेंट्स के साथ सबक साझा किए
चंडीगढ़। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के 2014 -2018 के पूर्व छात्रों स्मृति और आदित्य मेहता ने स्टूडेंट्स के साथ अपनी लाइफ के सबक साझा किए। एंटरप्रेन्योर आदित्य मेहता ने आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों के साथ बातचीत की। लाइफ के उन पाठों के बारे में बात की जो उन्होंने वाद-विवाद और उद्यमिता से सीखे। दूसरी ओर न्यूट्रिशनिस्ट समृति ने उचित पोषण और स्वस्थ भोजन के महत्व के बारे में चौथी से छठीं के विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाई। उन्होंने बच्चों के लिए हैल्दी फ़ूड बुक भी प्रकाशित की है। उनका एक ब्लॉग है. जहां वह स्वस्थ व्यंजनों को पोस्ट करती हैं और वर्तमान में एक एप पर काम कर रही हैं। जो पोषण पर व्यक्तिगत सिफारिशें देने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन खाने के लिए प्रेरित किया। छात्र अपने एलुमनाई को सुनने के लिए उत्साहित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement