almost one thousent bird sacrificial due to bird flu disease-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बर्ड फ्लू के चलते चढ़ गई करीब एक हजार पक्षियों की बलि

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 11:56 AM (IST)
बर्ड फ्लू के चलते चढ़ गई करीब एक हजार पक्षियों की बलि
हिसार। प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के वैज्ञानिकों की टीम ने करीब एक हजार पक्षियों को मार दिया है। जो पक्षी मारे गए है उनमें अधिकतर वे है जो ब्लू बर्ड झील के आसपास रह रहे थे। टीम का यह कल्याण ऑपरेशन देर रात तक चला और शनिवार सुबह से टीम ने क्षेत्र के आसपास सेनिटेशन का कार्य प्रारंभ किया है। इस ऑपरेशन को पूरा करने में भागीदार चिकित्सकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम के सभी सदस्यों को आगामी पांच दिन तक टेमीफ्लू की दवा लेने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. लालचंद रंगा ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को कामयाब करने के लिए पशुपालन विभाग के 68 पशु चिकित्सकों की टीम थी। इनके साथ लाला लाजपतराय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक तथा ब्लू बर्ड के कर्मचारियों को सम्मलित किया गया था। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रविन्द्र हुड्डा ने बताया कि ऑपरेशन कल्याण के तहत झील की 156 बत्तखों को मारा गया है तथा झील के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले हैचरी फार्म के 929 पक्षियों को भी मारा गया है। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement