Advertisement
गुजरात के तट के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘वायु’, नौसेना पूरी तरह से तैयार

एनडीआरएफ और दूसरी एजेंसियां हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही हैं। मोदी ने एक और ट्वीट कर लिखा कि चक्रवात वायु से लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार और स्थानीय एजेंसियां रियल टाइम सूचनाएं दे रही हैं, मैं प्रभावित इलाकों के लोगों से इसका पालन करने का अनुरोध करता हूं।
वायु के गुरुवार को गुजरात तट पर टकराने की संभावना के बीच नौसेना ने खुद को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है। बयान के अनुसार, पश्चिमी नौसेना कमान मुंबई मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के साथ तैयार है और राहत सामग्रियों को पहले से ही निर्दिष्ट जहाजों पर चढ़ा दिया गया है, जिसे कम समय पर भी मुहैया कराया जा सकता है। नौसेना के जहाजों, विमानों व हेलीकॉप्टरों को मछली पकडऩे वाली नौकाओं को सूचित करने और उन्हें वापस बंदरगाह जाने के लिए कहने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



