All updates about Cyclone Vayu Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात के तट के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘वायु’, नौसेना पूरी तरह से तैयार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जून 2019 6:47 PM (IST)
गुजरात के तट के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘वायु’, नौसेना पूरी तरह से तैयार
इस बीच, भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दल के साथ गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। नौसेना ने अपने गोताखोर और बचाव टीमों और राहत सामग्रियों, मेडिकल टीमों को मुंबई के भारतीय नौसेना के अस्पताल अश्विनी में जरूरत पडऩे पर नागरिक सहायता के लिए तैयार रखा है। गुजरात सरकार ने सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों से करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। तूफान की जद में कच्छ, मोरबी, जामनगर, जूनागढ़, देवभूमि-द्वारका, पोरबंदर, राजकोट, अमरेली, भावनगर और गिर-सोमनाथ जिले हैं। यहां निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। इन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों की इमारतों में शरण दी जाएगी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement