All units of JJP dissolved new office bearers will be announced soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेपी की सभी इकाईयां भंग, जल्द नए पदाधिकारियों की होगी घोषणा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2024 6:03 PM (IST)
जेजेपी की सभी इकाईयां भंग, जल्द नए पदाधिकारियों की होगी घोषणा
बदलाव करके अपने संगठन को नई ताकत देगी जेजेपी चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपनी सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जेजेपी ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जेजेपी जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने संगठन में बदलाव करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के तहत जेजेपी के मेहनती, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी जेजेपी कार्यकर्ताओं से आगामी घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement