Advertisement
'तीनों आतंकियों को सिर में मारी गई गोली', ऑपरेशन महादेव पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने राज्यसभा में बताया कि आतंकियों ने हमारे लोगों के सिर में गोली मारी। देश भर से लोगों के संदेश आए- ‘कृपया, शहीदों के परिजनों के लिए, इन आतंकियों के सिर में गोली मारी जाए’। संयोग देखिए, तीनों आतंकियों के एनकाउंटर के वक्त गोली सीधे सिर में ही लगी।
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेसी कह रहे हैं कि 'ऑपरेशन 'महादेव' का नाम धार्मिक है। क्या वे भूल गए हैं कि 'हर हर महादेव' तो शिवाजी महाराज की सेना का युद्ध घोष था? 'हर हर महादेव' बोलकर ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।"
उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी की दूरदर्शिता के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देना चाहता हूं। उनका बोला एक-एक शब्द आज सच हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों की बची-खुची जमीन भी मिट्टी में मिला देंगे, आज उनके ट्रेनिंग सेंटर और हेडक्वार्टर मिट्टी में मिलकर जमींदोज हो गए हैं।"
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इस सदन में खड़े होकर मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


