All the accused in the PWD scam will be caught soon said keshav prsad Maurya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीडब्ल्यू घोटाले के सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा: मौर्य

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मई 2017 8:41 PM (IST)
पीडब्ल्यू घोटाले के सभी आरोपियों  को जल्द पकड़ा जाएगा: मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी घोटाले के मामले में कहा कि इस घोटाले में 22 करोड़ रुपये की लूट हुई है। आरोपियों ने सरकार को धोखा दिया है। साथ ही जनता के पैसों की लूट की है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। इस घोटाले में यूएस कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया है। केशव ने कहा, "इस फर्म के प्रॉपराइटर प्रभात सिंह हैं। घोटाले में पंकज यादव का भी नाम आ रहा है। पंकज यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वे उप्र के एटा के रहने वाले हैं।" केशव ने बताया, "पहली बार पीडब्ल्यूडी घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में छह एफआईआर दर्ज की गई है। कई फर्जी दस्तावेज भी पाए गए हैं। घोटाले से जुड़े आरोपी ठेकेदार और अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने बताया कि फर्म के अकाउंट से गलत तरीके से 22 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement