Advertisement
वेटिंग लिस्ट में शामिल सभी 259 चिकित्सकों को भी नियुक्ति पत्र

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 176 सेवारत चिकित्सकों ने अपना पीजी पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया है। इनमें से अब तक 166 चिकित्सक अपना कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। शेष 10 चिकित्सकों के पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पीजी पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरान्त सेवारत चिकित्सकों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा जमा बांड को जब्त करने एवं राजस्थान मेडिकल कौंसिल से उनका पंजीयन निरस्त करने का प्रावधान है। इन चिकित्सकों से उनके पीजी करने के दौरान सरकार द्वारा किये गये समस्त व्यय की दुगुनी राशि वसूलने के आदेश जारी किये जा चुके हैं। पंजीयन निरस्त होने के बाद चिकित्सक चिकित्सा अभ्यास नहीं कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


