Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक : रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन अभी भी जारी, विपक्ष ने दिया समर्थन

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी संगठन TRF के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए।
इससे पहले 24 अप्रैल को भी संसद एनेक्सी में एक सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी दी गई थी। उस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय घोड़ेवाले की मौत हो गई थी। उस बैठक में सरकार ने माना था कि सुरक्षा में चूक हुई है। किरेन रिजिजू ने बताया था कि आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने विपक्षी नेताओं को पूरी जानकारी दी थी।
बैठक के बाद खड़गे ने कहा था कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी, क्योंकि अंतिम निर्णय वही लेते हैं। उन्होंने सवाल उठाया था कि "थ्री-टियर सिक्योरिटी के बावजूद इतना बड़ा हमला कैसे हुआ? यह साफ तौर पर इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता है।"
हालांकि सभी दलों ने इस बात पर सहमति जताई कि देशहित में सरकार जो भी निर्णय लेगी, विपक्ष उसके साथ खड़ा रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


