Advertisement
सभी होम गार्डस को प्रत्येक माह की 7 तारीख तक उनका डयूटी भता मिल जाए : अनिल विज

एक्सीडेंटल डेथ कलेम अब 50 लाख रूपए कियाः
बैठक में गृहमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में 14 हजार होमगार्ड की क्षमता है। वर्तमान में राज्य में 12 हजार होमगार्ड कार्यरत हैं। इनमें से 9050 गृहरक्षी स्वयं सेवक पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था, यातायात एवं चालक इत्यादि की डयूटियों का निर्वहन कर रहे हैं।
गृहमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होम गार्डस को ईपीएफ इत्यादि देने का प्रावधान किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि गृहरक्षी स्वयं सेवकों को एचडीएफसी बैंक द्वारा एक्सीडेंटल डेथ कलेम 15 लाख रूपए से बढाकर 50 लाख रूपए किया गया है। इसके अलावा, प्राकृतिक मृत्यु होने पर स्वयं सेवकों के आश्रित को बैंक द्वारा 3.25 लाख रूपए देने का भी प्रावधान किया गया है।
होम गार्डस को जल्द ही करनाल में प्रशिक्षण दिलाया जाएगाः
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा गृहरक्षी स्वयं सेवकों को पंचकूला स्थित संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान में समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण (यातायात, बाढ आपदा, प्राथमिक सहायता इत्यादि) दिया जा रहा है। इसके अलावा होमगार्डस को जल्द ही करनाल में स्थापित होने वाले प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
वर्तमान में 14 जिलों के गृह रक्षी स्वयंसेवकों के पहचान पत्र बनवाए गए हैं। शेष जिलों के पहचान पत्र प्रक्रियाधीन हैं। इच्छुक स्वयं सेवकों से गुरूग्राम व फरीदाबाद में डयूटी करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे और उसके उपरांत उनकी तैनाती इन जिलों में की जाएगी। बैठक में गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक देशराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस. के. जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


