Advertisement
बिहार में जाति आधारित जनगणना पर सर्वदीय बैठक बुलाई जाएगी : नीतीश

इधर, शराबबंदी के बाद भी कई जगहों पर शराब की खाली बोतलें मिलने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि अभी एक्शन शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार कड़ी नजर रख रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाले की तस्वीर सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की एक-एक हरकतों पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह भी देखना हेागा कि केवल शराब की बोतलें ही फेंकी जा रही है कि शराब भी पी जा रही है। अब लोग कहीं भी बोतल देख लेते हैं तो उसी घटना को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं, ऐसे में सरकार ने भी अपनी ओर से सजगता बढ़ा दी है।
उन्होंने कहा इसके बावजूद हर चीजों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही कह दिया गया है कि पटना पर विशेष नजर रखनी है। राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हाल में हो रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


