नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से शनिवार से मनाए जाने वाले नवरात्र दुर्गा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के बाद इसकी सफलता को लेकर शुक्रवार को युवाओं ने शहर में रैली भी निकाली और महामायी के पावन दरबार में हाजिरी लगाई। परिवार सदस्यों ने बताया कि 1 अक्टूबर को 31 सौ कलशों की कलश यात्रा के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरूआत होगी। साथ ही इसके स्वागत में शहर में 3 मुख्य तोरण द्वार, 151 फीट लम्बी नव दुर्गा दर्शन गुफा और 40 फीट ऊंचा 90 फीट चौड़ा , 120 फीट लम्बा पांडाल भी बनाया गया है।