alcoholic with Hema Malini did something -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेमा मालिनी के साथ शराबी ने किया कुछ ऐसा

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 10:24 AM (IST)
हेमा मालिनी के साथ शराबी ने किया कुछ ऐसा
मथुरा। भाजपा सांसद और सिने तारिका हेमा मालिनी बल्देव विधानसभा भाजपा के प्रत्यशी के पक्ष में जनसभा संबोधत करने पहुंचीं। यहां ड्रीम गर्ल का जादू भी लोगों को सभा स्थल तक नहीं ला पाया और सभा स्थल खाली ही नजर आया। वहीं मंच पर एक शराबी के चढ़ आने से कुछ देर के लिए हेमा मालिनी असहज हो गईं हेमा मालनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बल्देव विधानसभा में बहुत विकास कराया है। इतना कहते ही वहां मौजूद जनता ने हेमा के दावों को गलत बताया। जिसके बाद हेमा ने अपने विकास के दावों से यूटर्न लेते हुए कहा कि विकास जारी है और विकास कराया जाएगा। हेमा मालिनी की सभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति मंच पर चढ़ गया एक माला उठाकर हेमामालिनी के गले में डाल दी। इतना ही नहीं शराबी ने हेमा मालिनी पैर भी छूए
ड्रीम गर्ल के साथ हुए इस घटनाक्रम के बाद जहां सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होते हैं।

[@ अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement