Albendazole tablets distributed among the students of Government Girls College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओें में किया एलबेन्डाजोल टेबलेट का वितरण

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 5:39 PM (IST)
राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओें में किया एलबेन्डाजोल टेबलेट का वितरण
श्रीगंगानगर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय में ज़िला स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई दवा एलबेन्डाजोल टेबलेट का वितरण प्रभारी डॉ. इन्द्रा सहारण के निर्देशन में समिति सदस्य डॉ. मीनू तंवर खींची व डॉ. श्याम लाल ने किया। मौके पर टेबलेट को लेने से पहले व बाद में रखने वाली सावधानियों व लाभ की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ स्वस्थ रह कर हम ज़्यादा अच्छा कार्य कर सकते हैं। अतः सभी छात्राएँ स्वास्थ्य समिति द्वारा वितरित की जा रही इस दवा का सावधानीपूर्वक सेवन करें, स्वस्थ रहें और अपने घर में भी सबको इसके बारे में जानकारी दें। कार्यक्रम के तहत आईएम शक्ति उड़ान योजनान्तर्गत डॉ. रेखा भारद्वाज ने छात्राओं को सैनिटरी नेपकिन्स भी वितरण किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement