Akshay Prasads deadly bowling gave victory to Chhattisgarh, series one-on-one-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय प्रसाद की घातक गेंदबाजी ने छत्तीसगढ़ को दिलाई जीत, श्रृंखला एक-एक की बराबरी पर

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 सितम्बर 2023 7:56 PM (IST)
अक्षय प्रसाद की घातक गेंदबाजी ने छत्तीसगढ़ को दिलाई जीत, श्रृंखला एक-एक की बराबरी पर
चंडीगढ़ । सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीमों के बीच खेली जा रही पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में मेहमान टीम ने चंडीगढ़ पर 96 रनों की शानदार जीत दर्ज की है। चंडीगढ़ ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जयंत वशिष्ट ने 31/3 के साथ विपक्ष का टॉप आर्डर विफल कर चंडीगढ़ को बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद मिडल आर्डर हर्ष दुबे (34) और कप्तान वरुण सिंह (34) ने नुकसान की भरपाई की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गये। आजम हुसैन खान ने 33 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की पूरी टीम 211 पर ऑल आउट हो गई। जयंत (3/16) ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि निखिल कुमार (2/26) और युवराज ठाकुर (2/24) ने दो दो विकेट ली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ पर अक्षय प्रसाद ने कहर बरपाया और मेजबान की आधी टीम मात्र 24 रनों पर पैव्हिलियन लौटा दी। नाबाद रहे राघव वर्मा (55) और युवराज ठाकुर (23) ने छठे विकेट के लिये 63 रनो की साझेदारी रच कर चंडीगढ़ के लिये कुछ उम्मीद जगाई परन्तु युवराज के आउट होने के बाद चंडीगढ़ के पुछल्ले बल्लेबाज राघव का साथ नहीं निभा पाये जिससे टीम 30वें ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। आकाश (3/25) ने तीन जबकि विकल्प तिवारी (2/7) और ओम वैष्णव (2/10) ने दो दो विकेट चटकाई। श्रृंखला का तीसरा मैच 9 सितंबर को खेला जायेगा। यूटीसीए कंबाइंड वूमेन टी20 टूर्नामेंट : प्लाजा जोन की रॉक जोन पर एक रन की रोमांचक जीत
चंडीगढ़ । सेक्टर 36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे यूटीसीए कंबाईड वूमैन टी20 टूर्नामेंट मे प्लाजा जोन ने रॉक जोन पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। प्लाजा जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 99 रनों पर ऑल आउट हो गई। नाबाद दिव्या शर्मा ने 42 जबकि ईशाना ने 34 रन बनाये। विपक्ष की ओर से रमीजा बेगम (4/15) ने सर्वाधिक चार विकेट ली। जवाब में मैच की अंतिम गेंद तक रोमांच बना रहा और रॉक जोन 98/9 रन ही जुटा पाई। सिमरनजीत कौर और रमीजा बेगम ने 17-17 रन बनाये।
दिन के अन्य एक मैच में रोज जोन ने लेजर जोन को 57 रनों की करारी मार दी। पहले बल्लेबाजी करते हुये कप्तान काश्वी गौतम के 40 रनों की बदौलत रोज टीम ने 128/8 रन बनाये। जवाब में कुमारी शिबी (4/10) के समक्ष लेजर जोन ने जल्द घुटने टेक दिये और 17वें ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टिवंकल पाठक ने सर्वाधिक 24 रन बनाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement