akhilesh,rahul attack PM modi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी के चेहरे से मुस्कान गुम-राहुल गांधी: भाजपाइयों का BPनापना पडेगा-अखिलेश

khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 7:48 PM (IST)
मोदी के चेहरे से मुस्कान गुम-राहुल गांधी: भाजपाइयों का BPनापना पडेगा-अखिलेश
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने इस मौके पर कहा कि जबसे अखिलेश और उनकी दोस्ती हुई है, तब से मोदी का मूड बदल गया है। पहले उनके चेहरे पर जो मुस्कुराहट होती थी, अब वह गायब हो गयी है। उनको भी पता लग गया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार आने वाली है। जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद मोदी के मुंह से बिहार शब्द नहीं निकला, उसी तरह चुनाव के बाद मोदी के मुंह से 2019 तक उत्तर प्रदेश भी नहीं निकलेगा। राहुल ने कहा कि प्रदेश को अच्छे दिनों की पिक्चर दिखाने वाले मोदी अब ढाई साल गुजर जाने के बाद शोले फिल्म के गब्बर सिंह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और लोगों से कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लडना चाहते हैं, इसलिये तुम्हारी गाढी कमाई के रूपयों को कोरे कागज में बदल दिया है। अब जनता इन चुनाव में उनसे बदला लेगी। अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने सूखे से ग्रस्त बुंदेलखण्ड की मदद के लिये हर सम्भव काम किया है। मोदी बताएं कि उन्होंने खाली वाटर ट्रेन भिजवाकर बुंदेलखण्ड की कौन सी मदद की है।

[# यूपी चुनाव: सत्ता के लिए सब चलेगा, भले दागी ही क्यों न हों?]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement