akhilesh yadav on kejriwal matter in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिस मीडिया ने केजरीवाल को सीएम बनाया वहीं मीडिया कर रहा बदनाम: अखिलेश

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 9:46 PM (IST)
जिस मीडिया ने केजरीवाल को सीएम बनाया वहीं मीडिया कर रहा बदनाम: अखिलेश
कानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप पर कहा कि मीडिया ने ही एक समय केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, आज वही मीडिया उनको बदनाम करने में जुटा है। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर पहुंचे अखिलेश ने कहा, "केजरीवाल इस वक्त संकट में हैं। पार्टी के लिए चंदा लेना गलत नहीं है, कौन चंदा नहीं लेता। सपा में इस मामले में एकदम पारदर्शिता है, कोई मांगेगा तो सपा चंदे की एक-एक पाई का हिसाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही एक समय केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, आज वही मीडिया उनको बदनाम करने में जुटा है। पार्टी और परिवार से इतर पूछे गए सवालों पर अखिलेश जम कर बोले और प्रदेश की योगी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। सपा की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चला रहे अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी चंदे की एक-एक पाई का हिसाब दे सकती है।
पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर के यहां शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा जिस दिन निर्भयाकांड का फैसला आ रहा था, उसी दिन जालौन में एक बेटी के साथ ऐसा ही कृत्य हुआ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले का संज्ञान तक नहीं लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement