Advertisement
अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल, सपा ने मेटा को कहा धन्यवाद

समाजवादी पार्टी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी अखिलेश यादव फेसबुक अकाउंट कुछ समय के लिए पहुंच से बाहर हो गया था। उस समय समाजवादी पार्टी ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था और इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया था।
अक्टूबर 2025 में अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट शुक्रवार शाम कई घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था। उस दौरान अकाउंट खोलने पर कंटेंट उपलब्ध नहीं होने, पेज के डिलीट किए जाने या तकनीकी समस्या से जुड़ा संदेश दिखाई दे रहा था। बाद में शनिवार सुबह अकाउंट बहाल हो गया था।
उस समय समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लोकतंत्र पर हमला बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने यह भी कहा था कि समाजवादी पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी और भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


