Akhilesh releases calendar based on his father Mulayam Singhs life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित कैलेंडर किया जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2023 4:42 PM (IST)
अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित कैलेंडर किया जारी
लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के जीवन पर केंद्रित एक कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर में समाजवादी आंदोलन और सोच के इतिहास का जिक्र है। तस्वीरों के साथ मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़ी घटनाओं को संकलित किया गया है। कैलेंडर 12 पेज का है और इसे उदय प्रताप सिंह और दीपक कबीर ने डिजाइन किया है।
बता दें, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement