Akhand Khadi week ends with joy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखण्ड खड़ी सप्ताह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मई 2024 5:24 PM (IST)
अखण्ड खड़ी सप्ताह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
जोधपुर। निकटवर्ती गांव बाणियावास के श्री ठाकुरजी के मन्दिर परिसर में शुक्रवार को अखण्ड हरि कीर्तन (खड़ी सप्ताह) का समापन भव्य चल समारोह के साथ किया गया। आयोजन समिति के संजय पालीवाल ने बताया कि यह आयोजन 10 मई से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री ठाकुरजी के मन्दिर परिसर में अखण्ड हरि कीर्तन (खड़ी सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन शुक्रवार को दंडी स्वामी आश्रम के गादीपति स्वामी परमानंद जी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के दुर्गाराम सोम, नारायण कुलधर, आशाराम धामट, अशोक धामट, श्रवण सेन, देवकरण छिरक, मन्शाराम सोम, पोलाराम पुण्द, गणपत धामट, रामचंद्र पुण्द, महेंद्र सुथार, लीलाराम पुण्द, विशनाराम सेन, लक्ष्मीचंद मुद्दा, हुकमीचंद पालीवाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement