Akalis lose defeat in Lok Sabha polls: Capt Amarinder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव में अकालियों की हार तय : CM अमरिंदर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मई 2019 7:13 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में अकालियों की हार तय : CM अमरिंदर
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनावों की बात तो दूर है, लोग लोकसभा चुनावों में ही अकाली दल का सूफडा साफ कर देंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कई जगहों पर चुनाव प्रचार के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें बादल ने कहा है कि अगली सरकार प्रदेश में अकाली दल की होगी। उन्होंने कहा कि बादल दिन में सपने देख रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव तो 2022 में होने हैं, इससे पहले ही उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का पता चल जायेगा। पिछली अकाली -बीजेपी सरकार में किये विकास कार्यों के दावे खोखले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement