ajmer news : Education Minister vasudev devnani distributed bicycles to girls in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांवों की 3.22 लाख बेटियां बनेंगी साइकिल की मालकिन... जानें कैसे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 10:11 PM (IST)
गांवों की 3.22 लाख बेटियां बनेंगी साइकिल की मालकिन... जानें कैसे
अजमेर/जयपुर। गांवों की बेटियां अब साइकिलों की मालकिन बन सकेंगी। जी हां, राजस्थान सरकार अब गांवों की बालिकाओं को साइकिल देने वाली है। इस बारे में हाल ही शिक्षा मंत्री ने एक कार्यक्रम में जानकारी दी है। आपको बता दें कि शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री देवनानी शुक्रवार को अजमेर जिले के राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय साइकिल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम किया है। पहले गांवों में बच्चियां आठवीं के बाद साधनों के अभाव में आगे पढ़ नहीं पाती थी। हमने साइकिल देकर उन्हें प्रेरित किया। नतीजा यह है कि पिछले साढ़े चार सालों में हम 26वें से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल राजस्थान में नवीं कक्षा की 3 लाख 22 हजार बालिकाओं को साइकिल वितरित की जाएगी। अजमेर जिले में 13 हजार 678 बालिकाओं को साइकिल दी जाएगी। आज शहर की 32 स्कूलों की 1390 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के उन्नयन का वादा पूरी गंभीरता के साथ पूरा किया है। हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सैकंडरी स्कूल खोला। पिछले चार साल में राज्य में 7 हजार स्कूल क्रमोन्नत किए गए हैं। साढ़े चार साल पहले जब हम सरकार में आए तो राजस्थान में शिक्षा की स्थिति बेहद दयनीय थी। हम पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में 26वें स्थान पर थे। हमने राजस्थान की शिक्षा को बदलने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए। आज हम दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement