अजमेर। अजमेर का स्मार्ट सिटी के रूप में चयन चयन के बाद शहर में आतिशबाजी की गई। मंत्री देवनानी के घर पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को अजमेर का स्मार्ट सिटी के रूप में चयन किया। योजना में अजमेर में 1947.60 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। यह कार्य केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम, पीपीपी एवं अन्य स्रोतों से कराए जाएंगे। इन कार्यों में अमेरिका का भी तकनीकी सहयोग अजमेर को मिलेगा।
होगा शहर का सर्वांगीण विकास