Ajmer: Branded labels on local goods,Two shopkeepers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकल सामान पर ब्रांडेड का लेबल, दो दुकानदार गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 03 जून 2018 10:58 AM (IST)
लोकल सामान पर ब्रांडेड का लेबल, दो दुकानदार गिरफ्तार
अजमेर। कोतवाली थाना पुलिस ने नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली कॉस्मेटिक पर ब्रांडेड कम्पनी का लेबल लगा सामान भी जब्त किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डे ने बताया कि नकली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बिकने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर मूंदड़ी मोहल्ला में दो दुकानों पर दबिश दी गई। पुलिस दल ने सांईकृपा कलेक्शन पर जांच की तो पाया कि यहां बिकने वाली सौंदर्य प्रसाधन के प्रोडक्ट नकली थे और उन पर नामी कम्पनी के लेबल लगाकर बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दुकानदार लाखन कोटड़ी, नाई मोहल्ला, दरगाह निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र अशोक सिंधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार मूंदड़ी मोहल्ला में रामभवन दुकान से रमेश पुत्र जसूमल सिंधी को नकली कॉस्मेटिक सामग्री बेचते गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement