Air India flight emergency landing in Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयर इंडिया के विमान की भोपाल में आपात लैंडिंग

khaskhabar.com:
एयर इंडिया के विमान की भोपाल में आपात लैंडिंग
भोपाल। दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से कोच्चि जा रहे विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने पर उसकी लगभग सात बजे आपात लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि इन यात्रियों को दूसरी उड़ान के जरिये कोच्चि भेजा जाएगा या इसी उड़ान से आगे रवाना किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement