AIIMS Jodhpur becomes the first choice of doctors after Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के बाद भावी डॉक्टर्स की पहली पसंद बना एम्स जोधपुर

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जुलाई 2018 7:13 PM (IST)
दिल्ली के बाद भावी डॉक्टर्स की पहली पसंद बना एम्स जोधपुर
कोटा। देश के प्रतिष्ठित 9 एम्स में 800 सीटों पर एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद पहली सूची जारी कर दी गई है। एम्स दिल्ली के बाद राजस्थान का एम्स जोधपुर भावी डॉक्टर्स की पहली पसंद बनकर सामने आया है। इस सूची में एनआरआई कोटा के विद्यार्थी शामिल नहीं हो सके है। प्रथम चरण की समाप्ति के बाद काउंसलिंग का दूसरा व तीसरा चरण भी आरंभ होगा। कॅरिअर पॉइंट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट देव शर्मा ने बताया कि रेंक 5 पर एससी वर्ग के विद्यार्थी ने एमपीआर यानी मेरिटोरियस रिजर्वड कैटेगरी केंडीडेट का दर्जा हासिल किया है। एसटी कोटे से एक भी विद्यार्थी एफसीएनए(फिल्ड च्वाइस नोट अवेलेबल) में नहीं आ सका। रेंक 18 पर ओबीसी एमआरसी का दर्जा प्राप्त किया है। एम्स जोधपुर को रेंक 50 के विद्यार्थी ने पहली बार चयनित किया हैं। इसी तरह एम्स भुवनेश्वर को रेंक 51, एम्स भोपाल को रेंक 79 व एम्स मंगलगिरी को रेंक 352 व एम्स नागपुर को रेंक 503 के विद्यार्थी ने पसंद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement