Advertisement
AICTE की राज्यस्तरीय सेमीनार में इंजीनियरिंग के मॉडल पाठ्यक्रम पर होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि एआईसीटीई से प्रो. राजीव कुमार, सलाहकार-1 (पी व एपी) कार्यशाला में मुख्य वक्ता रहेंगे तथा इंजीनियरिंग कालेजों के लिए मॉडल पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाने के संबंध में जानकारी देंगे। इसके अलावा, यूजी व पीजी स्तर पर मॉडल पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर भी विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किये जाएंगे और संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।प्रो. ग्रोवर ने बताया कि औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से एआईसीटीई द्वारा देशभर में इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों में व्यापक बदलाव किया गया है। नया पाठ्यक्रम व्यावहारिक पहलुओं पर अधिक केन्द्रित है, जिसमें इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए थ्योरी के साथ ज्यादा से ज्यादा लैब असाइनमेंट पर बल दिया गया है।
नये पाठ्यक्रम में थ्योरी के लिए आवश्यक के्रडिट को घटाते हुए ग्रीष्मावकाश के दौरान दो से तीन सप्ताह की इंटर्नशिप को जरूरी किया गया है ताकि उन्हें रोजगार के लिए जरूरी कौशल हासिल हो सके। इसके अलावा, आवश्यक इंडक्शन प्रोग्राम तथा वर्चुअल लैब की अवधारणा को भी नये पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


