Advertisement
अहमदाबाद विमान हादसा : कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन, 10 केबिन क्रू भी शामिल

इस बीच, एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। हमारी शोक संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा मुख्य ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने पर है। हम आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता व देखभाल प्रदान कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जैसे-जैसे हमें और सत्यापित जानकारी मिलेगी, हम आगे के अपडेट साझा करेंगे। एक आपातकालीन केंद्र शुरू कर दिया गया है और परिवारों के लिए जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सहायता टीम गठित की गई है।"
इस हादसे के बाद सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और बचाव और राहत अभियान जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में करीब 1200 बेड का इंतजाम किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


