Agriculture Supervisor Recruitment Exam in Tonk : Candidates Try Their Luck; Strict Security Measures in Place-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा : 90.29 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

khaskhabar.com: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 4:44 PM (IST)
टोंक में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा : 90.29 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
टोंक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को टोंक जिला मुख्यालय और निवाई में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके चलते जिले में कुल 90.29 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। आंकड़ों की नजर में परीक्षा सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका के अनुसार, जिले के कुल 18 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 7,601, उपस्थित अभ्यर्थी: 6,863, अनुपस्थित अभ्यर्थी: 738, परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था। अधिकांश परीक्षा केंद्र (17) टोंक शहर में और एक केंद्र निवाई में बनाया गया था।
फिंगरप्रिंट पहचान और त्रि-स्तरीय सुरक्षा
परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने इस बार बेहद सख्त कदम उठाए। प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश देने से पहले फिंगरप्रिंट के माध्यम से पहचान सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई गई।
निगरानी के लिए विशेष इंतजाम
परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने एक व्यापक टीम तैनात की थी: सतर्कता दल : 03, पेपर कोऑर्डिनेटर : 09, ऑब्जर्वर : 30, वीक्षक : 773
अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए बीती रात से ही टोंक पहुंचने लगे थे और सुबह 8 बजे से ही केंद्रों के बाहर कतारें लग गई थीं। अधिकारियों के अनुसार, जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement