Agricultural Entrepreneurship Training Program concluded, certificates and kettle kits distributed to trainees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट और केतली किट वितरित

khaskhabar.com: सोमवार, 26 मई 2025 6:22 PM (IST)
कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट और केतली किट वितरित
नीमराना। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अलवर के तत्वावधान में पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र, नीमराना परिसर में आयोजित कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) एवं केतली किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित उद्यमिता में दक्ष बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा। समापन समारोह में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, अलवर के निदेशक जे.पी. मीणा तथा पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र, नीमराना के निदेशक रणजीत कुमार यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement