Advertisement
धातु ढ़लाई उद्योगों में पावर सेविंग के लिए ईईएसएल और एफओए के बीच करार

ईईएसएल के सहायक महाप्रबंधक गिरजा शंकर और क्षेत्रीय निदेशक रितु सिंह ने बताया कि नई तकनीक से 30 प्रतिशत तक उर्जा लागत में बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धातुओं की ढ़लाई वाली इकाइयों में मोटरों और फर्नेस में ऊर्जा व्यय होती है इसके लिए मानक उत्पादों की खरीद के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार उपकरणों के उपयोग से उर्जा बचत की जा सकती है।
आपसी सहमति के अनुसार ईएसएसएल उद्योगों में विद्युत बचत, पुराने उपकरणों के स्थान पर विद्युत बचत करने वाले उपकरणों को रिप्लेस करने, कम लागत के उच्च गुणवत्तायुक्त उपकरण उपलब्ध कराने, एनर्जी ऑडिट के साथ ही बिजली बचज कर लागत कम करने में सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र माणक बोहरा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शहर डीडी मीणा, ग्रामीण सुभाष शर्मा, उपनिदेशक शिल्पी पुरोहित व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


