khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 09:22 AM (IST)
कानपुर देहात। लखनऊ जा रहे आगरा के डीएम की कार कानपुर देहात में
दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में डीएम बाल-बाल बच गए, वहीं गनर को चोट आईं है।
स्थानीय पुलिस मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
आगरा के
डीएम गौरव दयाल मंगलवार को सरकारी कार्य से लखनऊ कार से जा रहे थे। कानपुर देहात
के सिंकदरा थाना क्षेत्र के सूर्या तिराहे के पास डीएम का कार ट्रक से दुर्घटना
ग्रस्त हो गई। इसमें डीएम तो बाल-बाल बच गए, जबकि गनर हो चोट आ गई। डीएम की कार
दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और तत्काल प्राथमिक उपचार
के लिए गनर हो लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से डीएम सहित सभी को गंतव्य को रवाना
हो गए। सिकंदरा थानाध्यक्ष अतर सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर
कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना