Advertisement
सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए समन्वय से कार्य करें एजेंसियां

ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स संचालन की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने औषधि नियंत्रक विभाग को निर्देश दिए कि अनियमितता पाये जाने पर जिन मेडिकल स्टोर्स के लाईसेंस निरस्त किए जाते हैं, उनके द्वारा पुनः संचालन के लिये आवेदन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये। मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित घटक दवाओं की बिक्री न हो, इसके लिये विभाग द्वारा नियमित रूप से औचक कार्यवाही की जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर एवं डीआईजी पुलिस गौरव यादव ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए अब तक हुई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त एजेंसियां आपसी तालमेल से तस्करी पर रोक लगायें। सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों और इनमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। नशीली दवाओं का निर्माण करने वाली कम्पनियों की भी जांच कार्यवाही की जाए ताकि इनकी बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की सफलता के लिये आमजन की जागरूकता और उनकी सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता नरेंद्र पाल सिंह, जिला परिषद के सीईओ सुभाष कुमार, जल संसाधन वृत्त गंगानगर के एसई धीरज चावला, जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, अमृता सोनगरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


