कैथल । अग्रवाल वैश्य सभा कैथल की बैठक सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हुई । इस बैठक में सर्वसम्मती से सभा के महिला मंच के गठन पर विचार विमर्श करते हुए अग्रवाल वैश्य महिला मंच का गठन किया गया और साथ ही महिला मंच की 11 सदस्य कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी में डॉ कमलेश जिंदल को महिला मंच का प्रधान, संतोष अग्रवाल, मंजू बिन्द्लिश व कुसुम मलिकपुरिया को महिला मंच का उपप्रधान बनाने के साथ साथ महासचिव के रूप में रूचि चौधरी, मोनिका बंसल को चुना गया। राजरानी गर्ग को चेयरमैन, आरती गोयल को वाइस चेयरमैन, रीटा बिन्द्लिश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाशा जैन को सचिव व सरोज सिंगला को मुख्य सलाहकार बनाया गया और किरण गोयल को प्रचार प्रमुख मनोनीत किया गया है।इस मौके प्रधान रवि भूषण गर्ग ने कहा कि सभा द्वारा सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मंच का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी के अभाव में समाज उत्थान संभव नहीं।