Advertisement
अग्रवाल समाज की मांग: टोडर मल जैन हवेली का जीर्णोद्धार कर राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें

नवाब ने शर्त रखी थी कि अंतिम संस्कार के लिए जितनी जगह चाहिए उतनी जगह में सोने की मोहरे बिछानी पडेगी तब पार्थिव शरीर मिलेगा। ऐसे में 26 दिसम्बर 1704 को टोडर मल ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए दोनों बेटों व उनकी दादी गुजरी देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए सोने की मोहरे बिछानी शुरू कर दी। ऐसे में नवाब का लालच और बढ गया और उसने शर्त रखी की सोने की मोहरें बिछाने की बजाय खड़ी करनी पडेगी।
टोडरमल ने यह शर्त भी मान ली और अपना सब कुछ दाव पर लगाकर सोने की मोहरों के बदले जमीन लेकर इन तीनों महान विभूतियों का अंतिम संस्कार करवाया। बताते है कि इसके लिए दीवान टोडर मल को सिर्फ 4 गज जगह के बदले 78 हजार सोने के सिक्के देने पडे। इसके लिए दीवान टोडर मल को अपनी सारी जमीन जायदाद और हवेली तक को त्यागना पड़ा। यह आज तक की दुनिया की सबसे महंगी जमीन की कीमत थी।
गोयल का कहना है कि इस घटना से पता चलता है कि दीवान टोडर मल ने देश के लिए कितना बडा त्याग किया। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने वाले दीवान टोडर मल की सरहिन्द स्थित हवेली कई सदियों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। पंजाब सरकार को इस हवेली की सुध लेनी चाहिए। गोयल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से मांग की है कि इस हवेली का जीर्णोद्धार कर इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां इस पुरातन हवेली के दर्शन कर दीवान टोडर मल जैन के आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


